स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेलमा- कटका स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। मुख्यातिथि जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने विद्यालय प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पाण्डेय व प्रधानाचार्या के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कारों की शिक्षा देना समाज के लिए सबसे बड़ी देन है। हर छात्र को इसका पालन करना चाहिए।
प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सत्र की शैक्षिक, खेल व सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इसके पूर्व विद्यार्थियों ने भाव नृत्य द्वारा नन्हे कदम बड़े सपने सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलापाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, नरेन्द्र सिंह, रामयज्ञ पाण्डेय, भोला अग्रहरी सहित स्कूल के शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

8 seconds ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

7 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

17 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

25 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

50 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

56 minutes ago