आरएसएस गुरुकुल विद्यालय पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आर०एस०एस० गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी कठघरा मे रविवार को सायं 5 बजे से वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गणेश मां सरस्वती के पूजनोपरांत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए० के ० शर्मा (ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश) विशिष्ट अतिथि माननीय केतकी सिंह (विधायक बांसडीह) ,संजय मिश्रा (जिला अध्यक्ष), उत्पल राय ( पूर्व राज्य मंत्री), उपेंद्र तिवारी (पूर्व राज्य मंत्री), सुरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक बैरिया), संजय यादव (पूर्व विधायक सिकंदरपुर), कमलेश सिंह (पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक), राजेश सिंह दयाल (पूर्व मेडिसिन मैन ऑफ उत्तर प्रदेश) रहे। कार्यक्रम में बम बम भोले, बोलो तारा रारा, गणेश वंदना ,झांसी की रानी, मैया यशोदा, बरसो रे मेघा, मुकाबला, हरियाणवी डांस तथा घर मोरे परदेसिया आदि का उपस्थित दर्शकों ने तालिया के गड़गड़ाहट से जोरदार स्वागत करके बच्चों का मनोबल बढ़ाया ।समस्त कक्षाओं के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल टॉपर्स अल्पना सिंह को लैपटॉप तथा, पार्थ सिंह, माही सिंह अंशिका यादव ग्रुप टॉपर्स को साइकिल देकर उन्हें सम्मानित मुख्य अतिथि तथा प्रबंध निदेशक ने किया सांयकालीन बच्चों के प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण का दृश्य बहुत ही मनोहारी रहा समस्त दर्शक दीर्घा खचाखच भरा हुआ था ।अभिभावकों एवं दर्शक बार-बार बच्चों का मनोबल एवं उत्साहवर्धन करते रहे । प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह एवं निर्देशिका निशु सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि का विशिष्ट अतिथि तथा आदि अतिथियों को अंग वस्त्र देकर के तथा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया ।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रदर्शन की काफी सराहना किया देवस्थली विद्यापीठ के प्रधानाचार्य माननीय पीसी श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर मंच पर सम्मानित किया गया । पीसी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बहुत ही गूढ़ मंत्र एवं भाषा विकास पर तथा नई शिक्षा नीति 2020 पर भी चर्चा किया तथा बच्चों को शुभ आशीष इस अवसर पर आलोक पांडे, भूपेंद्र प्रताप सिंह ,नितेश चौरसिया, प्रवीण यादव ,सावन सिंह,गजेंद्र सिंह , रानी पांडे,सुनीता पांडे , धनंजय यादव आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करुणा निधि तिवारी ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

4 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

5 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

5 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

5 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

5 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

6 hours ago