सम्पन्न हुआ यदुवंशी समाज का वार्षिक सम्मान समारोह

मुंबई ( राष्ट्र की परम्परा )यदुवंशी समाज सेवा संस्था द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह प्रीति भोज के साथ गौशाला रोड मुलुंड स्थित, बी एम सी स्कूल के कम्युनिटी हाल में भजन कीर्तन के साथ संपन्न किया गया । बतादें कि यादव समाज के लोगों ने अपनी काबिलियत के दम पर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रहे हैं, जिनका सम्मान संस्था द्वारा किया गया । जिसमें कला भूषण सम्मान लोकगायक चंद्रजीत यादव , विधि भूषण सम्मान एडवोकेट जितेन्द्र यादव, प्रशासनिक गौरव सम्मान बृजेश यादव , साहित्य भूषण सम्मान लक्ष्मी यादव , चिकित्सा भूषण सम्मान डाक्टर प्रमीला यादव , उद्योग भूषण सम्मान धनंजय यादव , समाज भूषण सम्मान अजय यादव , पत्रकारिता भूषण सम्मान एस आर यादव , राजनीति भूषण सम्मान राजेन्द्र बहादुर यादव , महिला भूषण सम्मान शोभा यादव , शिक्षा भूषण सम्मान लालबहादुर यादव (लल्लन) आदि लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में राम भरत यादव , दयाशंकर यादव , यदु यादव कोश के संपादक एस एन यादव , डाक्टर आर एन यादव , भाजपा नेता आर डी यादव , मंजू यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे । समारोह की अध्यक्षता पूर्व सहायक आयकर आयुक्त जगपति यादव ने किया । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत बलिराम यादव के साथ उपाध्यक्ष रविन्द्रनाथ यादव , जयसिंह यादव , झुल्लुर यादव , सचिव दीनानाथ यादव , सभाजीत (सर), विवेक यादव , आचार्य सूरजपाल यादव , लालबहादुर यादव (लालू) आदि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ईशान्य मुंबई जिलाध्यक्ष रामेश्वर यादव , कमलेश यादव , अखिलेश यादव , जीवनलाल यादव , भिवंडी जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव व उनकी टीम का रहा है ।
मंच का सूत्र संचालन संस्था के महासचिव सभाजीत यदुवंशी व कार्याध्यक्ष जयसरोज यादव ने किया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

30 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago