पशु व्यापारी को गोली मारकर की गई हत्या

मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ पहुँचे कुछ को हिरासत में लेने की सूचना

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में देवकली तारन में पैसा देने के लिए बुला कर पशु व्यापारी की गोली की मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस फोर्स के साथ एसपी हेमराज मीणा व सीओ। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। एसपी ने बताया कि मृतक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतर डीहा निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह थे, जिनको देवकली तारन में गोली मारी गई। घायल को मऊ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों के अनुसार तेज सिंह गाय व भैंस का व्यापार करते थे। इसी सिलसिले में देवकली तारन निवासी सुरेश व रमेश जो की मवेशियों का कारोबार करते हैं, उनसे लेनदेन का विवाद हुआ था। करीब ढाई लाख रुपये तेज सिंह का बाकी था, जिसको दूसरा पक्ष नहीं दे रहा था। यहां तक की बैंक चेक भी दिया गया था। लेकिन जब चेक बैंक में लगाने की बारी आए तो उसको रोक दिया जाए कि अभी बैंक में ना डालें। किसी न किसी प्रकार से बहाने बाजी की जा रही थी। तेज सिंह लगातार तगादा कर रहे थे इसी क्रम में आज एक बार फिर उनको देवकली तारन पैसा देने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उनको गोली मार दी गई।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

1 hour ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

1 hour ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

2 hours ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

2 hours ago

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

2 hours ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

2 hours ago