पशुपालन को व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग से जोड़ा जाए-रविन्द्र कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने संसद में नियम 377 के अधीन मांग किया कि सलेमपुर के अंतर्गत देवरिया – बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के लोगों की आय कृषि व पशुपालन पर आधारित हैl पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों तथा पशुपालको की आय में वृद्धि करने हेतु डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन दोगुना और खाद्य सुरक्षा को आत्मनिर्भर एवं आत्म संपन्न बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं व्यापार के अवसर उत्पन्न करने हेतु पशुपालन को व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग से जोड़ना अत्यंत लाभप्रद होगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर में खासकर देवरिया, बलिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ सहित बिहार के 2 जिले सिवान और गोपालगंज पूर्णता कृषि एवं पशुपालन के अनुकूल है, यहां व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग की असीम संभावनाएं हैं परंतु समुचित प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक मार्ग निर्देशन प्राप्त ना होने के कारण पशुपालकों एंव किसानों को अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होता है।
उन्होंने मंत्री जी से मांग करते हुए बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत देवरिया- बलिया में डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थापित करने तथा व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण केंद्र विकसित कराने की कृपा करें, जिससे यहां के पशुपालकों एवं किसानों की आय में दोगुना वृद्धि हो, प्रदेश में डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन दोगुना हो, तथा खाद्य सुरक्षा आत्मनिर्भर आत्म संपन्न बने।
सलेमपुर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सदन सत्र के पहले भाग में सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा इस मांग से किसानों की आय में भारी वृद्धि होगी और जिससे अपने यहां के किसानों का रूझान बहुत तेजी से पशुपालन की तरफ बढ़ेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

18 minutes ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

26 minutes ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

4 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

24 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

24 hours ago