गुस्साई भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)26 जून..
देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव निवासी तीन वर्षीय अनुज कुमार को ट्रक चालक ने वाहन पीछे करने के दौरान कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल को देख मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझवाई। परिजन पुलिस को शव नहीं सौंप रहे थे। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में धक्कमुक्की भी हुई।


इलाके के बैरौना गांव निवासी राधेश्याम राजभर का पुत्र अनुज कुमार (तीन वर्ष) शाम को घर के पास खेल रहा था। गोदाम के पास ट्रक चालक वाहन पीछे कर रहा था। इसी दौरान अनुज ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दी जिससे ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक जलता देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक होने लगी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया। बरहज देवरिया मुख्य मार्ग पर बवाल होने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा इससे वाहन सवार परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने से जो जहां था, वहीं पर खड़ा रहा। ट्रक में लगी आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

संवादाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

आस्था ही भारत की आत्मा, विश्वास ही उसकी पहचान

कैलाश सिंहमहाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक…

19 minutes ago

अंश और अंशिका के सकुशल घर वापसी पर सीएम और पुलिस बधाई के पात्र -राजद

रांची (राष्ट्र की परम्परा)राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में मौसीबाड़ी खटाल से लापता हुए दो…

22 minutes ago

मारिया फातिमा बनीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी

हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा) मारिया फातिमा ने एक वर्ष के भीतर दो बड़ी उपलब्धियाँ हासिल…

27 minutes ago

दहेज उत्पीड़न में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा में दहेज उत्पीड़न…

3 hours ago

मौजूदा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल: साधु यादव

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर…

3 hours ago

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रम, विकास योजनाओं की…

3 hours ago