दहेज उत्पीड़न में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा में दहेज उत्पीड़न और गर्भवती महिला से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता शमा परवीन की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननदों और देवर सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घोसी थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी शमा परवीन का निकाह 4 अगस्त 2021 को वाजिदपुरा निवासी कमाल अख्तर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा।

पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग पूरी न होने पर कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाला गया और उसका स्त्रीधन भी छीन लिया गया। इसी दौरान उसकी पुत्री अनम फातिमा का जन्म हुआ। समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।

आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4:30 बजे दहेज को लेकर पति व अन्य ससुरालीजनों ने लात-घूंसे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर फटने से वह लहूलुहान हो गई। पेट में मारे गए घूंसों से गर्भस्थ शिशु को गंभीर क्षति पहुंची, तेज दर्द और रक्तस्राव के बाद इलाज के दौरान गर्भपात हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोपागंज में शिकायत दी। चिकित्सकीय परीक्षण में दो माह का गर्भ पाया गया था। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने पति कमाल अख्तर, ससुर मतीउल्लाह, सास रेहाना, ननदें सिद्दीका, आसिया, रफीका, रईसा, अनीसा, अरीका तथा देवर फहद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago