नाराज वकीलों ने पेशकार के खिलाफ कार्यवाही की मांग डीएम से की

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा)। तहसीलदार उतरौला न्यायालय के पेशकार के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित वकीलों ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग है। जिलाधिकारी ने पेशकार के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन वकीलों को दिया।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा तमाम वकीलों के साथ जिलाधिकारी डा महेंद्र कुमार से शिक़ायत की कि तहसीलदार उतरौला न्यायालय पर कार्यरत पेनकार्ड मुकदमे की फाइल को नियत तिथि का नहीं रखते है और उनकी लापरवाही से तमाम पत्रावली नहीं मिल पाती है। इससे वकील व वादकारी काफी परेशान रहते हैं। वकीलों ने जिलाधिकारी को बताया कि तहसीलदार उतरौला न्यायालय के पेशकार की शिकायत एसडीएम उतरौला से करने पर उसको पेशकार पद से नहीं हटाया गया और‌ न ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने वकीलों की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने वकीलों को बताया कि तहसीलदार उतरौला न्यायालय के पेशकार के खिलाफ कार्रवाई करने हुए उसे हटाकर उसके स्थान पर दूसरे पेशकार की तैनाती जल्दी की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

7 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

7 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

8 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

8 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

8 hours ago