बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोशित हिंदू समाज का प्रदर्शन 5 को

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में इस्लामिक कट्‌टपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में 5 दिसंबर वृहस्पतिवार को हिंदू रक्षा संघर्ष समिति, भारतीय जनता पार्टी व अन्य हिंदूवादी संगठनो द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर वृहद जन आक्रोश रैली आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शन में जनपद के गांव- नगर से हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है।
जन आक्रोश सभा की तैयारी को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर एक बैठक कर चर्चा की गई कि विगत कुछ समय से बांग्लादेश में रह रहे हिन्दूओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। हिन्दू संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनके पूजा स्थल, मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को आतंकवादी की तरह व्यवहार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। उनके साथ अमानवीय बर्बरता की जा रही है।
युवा नेता सौरभ पांडेय ने कहा कि विगत कुछ समय से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार में हिन्दुओं के घरों में तोड़फोड़, आगजनी के साथ ही उनके परिजनों पर हमले व मातृशक्ति के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।
जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि बंग्लादेश में हिन्दू नाम रखने वालों के साथ मारपीट व उनके व्यवसाय पर हमले हो रहे हैं। उनके पूजा स्थलों को अपवित्र किया जा रहा है। इन घटनाक्रमों से भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में रह रहे हिन्दूओं में आक्रोश व्याप्त है। वहीं तथाकथित अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जैसे आंख बंद किए हुए है। उनका मौन ऐसे संगठनों की भूमिका को सन्देहास्पद सिद्ध करता है।
इसलिए देशभर में हिन्दू समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए इस विषय को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से संज्ञान में लाकर केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। सम्पूर्ण हिन्दू समाज बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू भाई-बहनों के साथ है।
आक्रोश सभा के बाद सभी लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगें। बैठक में प्रमुख रूप से विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट मुकेश गोंड, अत्रेश श्रीवास्तव, संयोजक गौरव निषाद, सौरभ पाण्डेय, हरिशंकर भट्ट, अजय चौरसिया, चंदन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

6 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

55 minutes ago

माहे रमजान: मऊ में शांति व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का व्यापक रूट मार्च

माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…

56 minutes ago

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

57 minutes ago

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

2 hours ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

2 hours ago