आर.पी.एफ ने विद्युत सामान्य विभाग को 13 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में मंडल के मिनी स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय T-20 प्रतियोगिता में,मंगलवार 03 दिसम्बर 2024 को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आर.पी.एफ और विद्युत सामान्य के बीच खेला गया ।आर.पी.एफ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाएं ।आर.पी.एफ की तरफ से शेषनाथ ने 43 बॉल पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन रामप्रवेश ने 29 बॉल पर चार चौके की मदद से 24 रन ,अवनीश राय ने चार बाल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन और राम बहादुर ने 11 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाएं ।विद्युत सामान्य की तरफ से रोशन कुमार ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट प्रवीण कुमार ने तीन ओवर में 40 रन देकर दो विकेट, करण कुमार ने चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए तथा भगवान यादव को एक विकेट प्राप्त हुआ। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत सामान्य की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना सकी इस प्रकार आर.पी.एफ ने 13 रन से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।आर.पी.एफ की तरफ से संतोष ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट ,जावेद ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए तथा शेषनाथ और सतीश चंद्रा को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । 43 बॉल पर 63 रन बनाने वाल आरपीएफ के शेषनाथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के द्वारा दिया गया ।चौथा क्वार्टर फाइनल मैच 10 दिसम्बर 2024 को कार्मिक और संरक्षा विभाग के बीच खेला जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम! 7 जनवरी से कोलकाता में प्रवासी भारतीयों का महामिलन

जानिए पूरा शेड्यूल Go नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों…

14 minutes ago

विकसित भारत 2047 की उड़ान बनाम वैश्विक वित्तीय दबाव—क्या भारत संभाल पाएगा आर्थिक संतुलन?

भारत की अर्थव्यवस्था का दोहरा इम्तिहान! एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र गोंदिया—वैश्विक अर्थव्यवस्था के…

25 minutes ago

छिपा हुआ दुःख-दर्द…!

Go हरेक चेहरे पर मुस्कान सजाकर,दिल में वो दर्द छिपाकर बैठे हैं।दुनिया समझे सब कुछ…

31 minutes ago

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

10 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

10 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

10 hours ago