आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सलेमपुर पावर हाउस का रविवार को किया घेराव

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाने अनियमित तथा बहुत कम आपूर्ति से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सलेमपुर पावर हाउस का रविवार को घेराव किया। घेराव का नेतृत्व कर रहे जनअधिकार संरक्षण कार्यकर्ता अंकुर तिवारी ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बिल्कुल ही नहीं आती है. जिससे भयंकर गर्मी एवं उमस से लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद रात दस बजे तक हर दस मिनट बाद कम से कम आधा घंटा तक लाइन काट दी जाती है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. चेतावनी दिया कि अविलंब विद्युत आपूर्ति में सुधार नही किया गया तो व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा. इस घेराव में संजय सिंह, सुजीत कुमार, सुरेश सिंह, चंदन सिंह, विपुल सिंह, कृष्णा सिंह, अजय सिंह, सिपाही शर्मा, चंकी दुबे, रोशन तिवारी, मानसिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, विमलेश सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी गति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक…

2 minutes ago

सड़क दुर्घटना मे दो युवक घायलदेवरिया रेफर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर निवासी दो युवक सोमवार को बरेजी पूल के…

8 minutes ago

सुरक्षा के बिना विकास, जनता की जान जोखिम में

खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…

23 minutes ago

कुशीनगर: रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आबिद हुसैन खां का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…

36 minutes ago

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

9 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

11 hours ago