मईल थाने के भटौली के चौकीदार धूमिल यादव से मारपीट का मामला
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दो महीने पूर्व भटौली के चौकीदार धूमिल यादव पुत्र स्वर्गीय विशुन यादव को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में विवेचना करने वाले एसआई द्वारा नामजद मुख्य अभियुक्त का नाम निकालने से नाराज चौकीदार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के भटौली निवासी धूमिल यादव मईल थाने में चौकीदार हैं।दो महीने पहले 16 अगस्त 2024 को थाने से डयूटी कर वापस घर जाते समय गांव के मनोज पुत्र रामविलास, बालाजी पुत्र सिंगार,सतीश पुत्र वीरेन्द्र, मन्टू पुत्र सुरेश द्वारा मारपीट कर घायल कर दिए जाने के बाद थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन विवेचना के दौरान विवेचना अधिकारी एसआई रंजीत सिंह ने प्रमुख अभियुक्त बालाजी पुत्र सिंगार का ही नाम निकालकर चार्जशीट दाखिल कर दिया।इसकी जानकारी जब धूमिल यादव को हुई तो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए 15 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अपनी पीड़ा लिखित शिकायत पत्र लिखकर दिया और पुनः जांच दूसरे विवेचक से कराने की मांग की, तो उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया।
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…