अनुसूचित जाति की सुविधा न मिलने से नाराज कुम्हाॅर समाज ने भाजपा को दिया झटका

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रजापति समाज के बुद्धिजीवियोॅ ने भाजपा सरकार द्वारा समाज, को अनुसूचित जाति की सुविधा न दिये जाने से नाराज होकर भाजपा को बडा झटका दिया है, और मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव, को जिताने का निर्णय लिया है ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए, समाजवादी चिंतक व प्रजापति समाज के वरिष्ठ नेता रामविलास प्रजापति, ने कहा कि प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की हमारी मांग दशको पुरानी है ।पिछली सपा, बसपा की सरकारों ने प्रदेश स्तर से इस आशय का प्रस्ताव पास कर केंद्र के पास स्वीकृति हेतु भेजा, किन्तु भाजपा सरकार ने यह कहकर उसे रद्दी की टोकरी मे फेंक दिया कि, यह अधिकार केवल संसद को है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मे केंद्र मे भी भाजपा बहुमत मे है तो उसे स्वीकृति देने मे क्या दिक्कत है।प्रजापति ने कहा कि इस संदर्भ मे भाजपा की नीयत साफ नही है, और वह हमारी इस मांग को पूरा नही करना चाहती है इसी से नाराज होकर प्रजापति समाज ने यह निर्णय लिया है। कुम्हार समाज का एक जत्था डिम्पल के प्रचार मे जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज की स्थिति अत्यंत दयनीय है, और बिना विशेष सुविधा दिये इसे विकास की मुख्य धारा से नही जोड़ा जा सकता ।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago