ग्राम रोजगार सेवकों को बीएलओ कार्यभार से मुक्त करने पर आक्रोश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया, जिसमें जनपद महराजगंज के ग्राम रोजगार सेवकों को बीएलओ पद से मुक्त न किए जाने की मांग की गई है।
ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि पिछले 16 वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा आशा बहुएं बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं, परंतु वर्तमान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को बीएलओ पद पर नियुक्त किया जा रहा है। इससे पहले से बीएलओ का कार्य कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों में असमंजस और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक वर्षों से बीएलओ का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करते आ रहे हैं। अब जब शिक्षकों की नियुक्ति बीएलओ के रूप में की जा रही है, तो पहले से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को इस कार्य से मुक्त नहीं किया जाना चाहिए। दोहरी व्यवस्था से भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसे दूर किया जाना आवश्यक है।
इस इस दौरान उमेश चौरसिया, धर्मेंद्र, प्रमोद राय, अमरनाथ, चंद्रिका, सर्वेश कुमार मद्धेशिया, संतोष कुमार गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र चौहान, मुरली जायसवाल, राम केश्वर रैना, घुघली ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया, महामंत्री राहुल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, बजरंगी साहनी, रईस अहमद, प्रवीण मिश्रा, धीरेंद्र यादव, जयराम शर्मा, अमजद खान, रवि प्रताप सिंह, अरविंद जायसवाल सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

9 minutes ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

19 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

30 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

41 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

49 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

57 minutes ago