बहादुरा गांव में अधिकारियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, कंट्रोल रूम सक्रिय

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील सिकंदरपुर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बहादुरा में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह क्षेत्र हर साल बाढ़ की स्थिति में सबसे पहले नाव की आवश्यकता वाले संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है। इस बार भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को गति दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मनियर शत्रुघ्न कुमार, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजभर, पंचायत सचिव राम प्रकाश, लेखपाल संजय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर बाढ़ के हालात की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। बाढ़ प्रभावित संभावित इलाकों, परिवारों, बुजुर्गों, बच्चों एवं पशुधन का सर्वे शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य प्रभावी रूप से किए जा सकें। प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष (फ्लड कंट्रोल रूम) की स्थापना कर दी गई है, जो पूरी तरह सक्रिय है। बहादुरा गांव में बाढ़ चौकी भी क्रियाशील कर दी गई है। लेखपाल, ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नियमित निगरानी व रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह से बचें और किसी आपात स्थिति में नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:📞 तहसील कंट्रोल रूम (आपदा):
05494-270033मोबाइल: 9454417959 / 9454417967
📞 जिला कंट्रोल रूम:
05498-220832, 05498-220235📞 टोल फ्री नंबर: 1077 मोबाइल: 9454417979
📧 ईमेल: ddmaballia@gmail.com
प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी व कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago