बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को माली समाज ने सिकंदरपुर के जल्पा मंदिर में माली विकास मंच के बैनर तले स्वजातीय बंधुओं की बैठक आयोजित कर समाज के कई बिंदुओं पर चर्चा किया। चर्चा के दौरान माली विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष अवधेश जी माली ने माली समाज के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न पर विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि माली समाज अब धीरे-धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में संगठित हो रहा है, और अब हम समाज के साथ हो रहे उत्पीड़न और अन्याय नहीं सहेंगे।आजादी के बाद अब तक राजनैतिक पार्टियां माली समाज के साथ केवल छलावा किया है। इसका जीता जागता उदाहरण भारतीय जनता पार्टी के नगरा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर माली को मंडल अध्यक्ष पद से हटाकर यह भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया कि बीजेपी में केवल कुछ लोगों का विकास संभव है। बैठक में सिकंदरपुर के सैकड़ो स्वजातीय बंधुओ ने इस बात पर आक्रोश जताया। बैठक में माली विकास मंच बलिया के जिला उपाध्यक्ष अवधेश जी माली, वरिष्ठ पदाधिकारी हरिंदर माली, गप्पू माली, राजू माली, राम लखन माली, रवि माली, सुभाष माली, अरविंद माली, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…