चौक नगर पंचायत में घटिया नाली निर्माण पर फूटा आक्रोश

सभासद ने खुद तोड़वाए ढक्कन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल — जांच की उठी मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छावनी कहे जाने वाला चौक नगर पंचायत में रविवार को घटिया निर्माण कार्य को लेकर हंगामा मच गया। वार्ड नंबर 12, विवेकानंद नगर में बन रही नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग का आरोप लगाया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नाली निर्माण में सीमेंट की मात्रा बेहद कम और मिट्टी की मिलावट की गई थी, जिससे निर्माण कमजोर और अस्थायी साबित हो रहा है। मौके पर पहुंचे वार्ड के सभासद आशीष सहानी ने खुद नाली के ढक्कन तोड़कर निर्माण की हकीकत उजागर की।
सभासद ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि नाली का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है। मैंने ठेकेदार को कई बार चेतावनी दी, लेकिन उसने अनदेखी की। जनता मुझसे जवाब मांग रही थी, इसलिए मुझे खुद जांच करनी पड़ी।
मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश यादव को भी दी गई है और सभासद ने तत्काल जांच की मांग की है। हालांकि, जब इस विषय पर ईओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।इस बीच सभासद द्वारा नाली के ढक्कन तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में घटिया निर्माण स्पष्ट दिख रहा है, जिसे लोग भ्रष्टाचार का खुला प्रमाण बता रहे हैं।
स्थानीय निवासियों राजेश,अजीत, सीमा देवी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। लोगों ने जिलाधिकारी महराजगंज से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जनता का कहना है कि मुख्यमंत्री के छावनी में इस तरह की लापरवाही न केवल विकास कार्यों की सच्चाई उजागर करती है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि आख़िर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब होगी?

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

1 minute ago

बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…

35 minutes ago

देवरिया में धारा 163 लागू: दो माह तक निषेधाज्ञा, कानून-व्यवस्था सख्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…

1 hour ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…

2 hours ago

यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 129 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

सेफर इंटरनेट डे–2026 पर कुशीनगर में साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेफर इंटरनेट डे–2026 के अवसर पर कुशीनगर जनपद में सुरक्षित इंटरनेट…

3 hours ago