सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के वर्तमान प्रधान तारिक अजीज ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दीपेन्द्र भारद्वाज पुत्र सत्येन्द्र राजभर द्वारा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट डालकर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। मामले को लेकर प्रधान ने थाना सिकन्दरपुर में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रधान तारिक अजीज का कहना है कि आरोपी ‘दीप बाबू’ नाम से और अन्य फर्जी आईडी के माध्यम से कई दिनों से उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहा है। इतना ही नहीं, उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल की गई है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। इन पोस्टों के वायरल होने से गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा तेज हो गई है।प्रधान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि इस कृत्य से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग उनसे दूरी बनाने लगे हैं और समाज में उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे करोड़ों रुपये की मानहानि बताते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रधान ने पुलिस से अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों पर लगाम लग सके। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, अन्यथा ऐसे मामले समाज में तनाव और विवाद को और बढ़ा सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

1 hour ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

1 hour ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

1 hour ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

1 hour ago

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

2 hours ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

2 hours ago