अमेठी(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के ककवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात को तेज बारिश के बाद एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे मलबे में दबकर तीन वर्षीय मासूम युग कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककवा गांव की है। देर रात युग और सुमित घर के एक कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
हालत गंभीर होने के कारण दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युग को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
गांव में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…