सीढ़ी से गिरने पर मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदिया मिश्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। 13 वर्षीय लक्की मिश्रा की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्की मिश्रा पुत्र विंध्याचल मिश्रा गुरुवार को रोज़ की तरह स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल से घर लौटने के बाद वह जैसे ही अपना बैग रखकर छत पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ रहा था, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। गिरते ही परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल भलुअनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को बेटे की अचानक मौत पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने डॉक्टरों से गुहार लगाई, जिसके बाद लक्की को देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्की मिश्रा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। वह होनहार छात्र था और पढ़ाई में रुचि रखता था। बेटे की असमय मौत से माता-पिता बेसुध हैं, तो वहीं पूरे गांव में गम का माहौल है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि नन्हा लक्की अब इस दुनिया में नहीं रहा। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई है। हर कोई इस हृदय विदारक घटना पर शोक जता रहा है। गांव में मातम छाया हुआ है और हर आंख नम है।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

1 hour ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

1 hour ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

1 hour ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

1 hour ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

2 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

3 hours ago