सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में थाना सादुल्लानगर में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी, पेट्रोल पम्प मालिक, ग्राम प्रधान एवं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना रहा।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की, जिन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जानकारी साझा की और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपील की कि सभी प्रतिष्ठानों के बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही संभव हो सके।
इस दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों को जागरूक किया गया कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…