सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।रेहराबाजार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कथरहा एवजपुर गांव में स्थित अमृत सरोवर की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक हो गई है। जल संचयन के उद्देश्य से निर्मित यह सरोवर पूरी तरह सूख चुका है। सरोवर की तलहटी में बचा थोड़ा-बहुत पानी भी अब समाप्ति की कगार पर है।
स्थानीय निवासी अफजल, राम खेलावन,उदयभान,शिवा, कल्लू, रामू, संचित, दिनेश और रहमत,अफजल,सोनू आदि ने बताया कि सरोवर के सूखने से पशु-पक्षियों को पानी पीने में भारी कठिनाई हो रही है। सरोवर के उचित रखरखाव के अभाव में यह अपनी उपयोगिता खोता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरोवर की मरम्मत करवाई जाए और पानी संग्रहण की स्थायी व्यवस्था की जाए। इस विषय में ग्राम पंचायत सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण अभी कच्चा है और इसे पूर्ण रूप से तैयार किया जाना बाकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सरोवर में पानी भरवाया जाएगा और आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे।
ग्रामीणों को अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है ताकि यह अमृत सरोवर अपने नाम के अनुरूप जल का स्रोत बन सके।।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…
AI निर्मित फोटो 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार,…
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…