सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सिकंदरपुर परिसर में सोमवार को ड्रोन संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पंजीकृत ड्रोन संचालकों को आमंत्रित कर उन्हें कानून, सुरक्षा और संचालन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर ने ड्रोन उड़ान से संबंधित नियमों और सीमाओं को विस्तार से समझाते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक या धार्मिक आयोजन, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे उड़ान से पूर्व स्थानीय प्रशासन की अनुमति लें और निर्धारित ऊँचाई व क्षेत्र में ही ड्रोन का संचालन करें। इस दौरान ड्रोन का दुरुपयोग रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी रखने को लेकर पुलिस और संचालकों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मौजूद सभी संचालकों ने पुलिस के निर्देशों को गंभीरता से लेने और नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। इस पहल से क्षेत्र में ड्रोन संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…