विश्व हिन्दू महासंघ जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक खलीलाबाद में संपन

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)
आज विश्व हिन्दू महासंघ संत कबीर नगर की जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक होटल शिवाय रेजीडेंसी , खलीलाबाद में आहूत हुई । जिसमें बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर उत्पीड़न के विरोध में आगामी दिनांक 21 मार्च को दिन में दस बजे से जूनियर हाईस्कूल मैदान खलीलाबाद से जिलाधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर तक पैदल मार्च कार्यक्रम रखा गया है । तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवम महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संत कबीर नगर के माध्यम से भेजा जाएगा । उक्त ज्ञापन के माध्यम से बांगला देश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश पर प्रभावी कार्यवाही की मांग की जाएगी । आज उक्त मीटिंग में विश्व हिन्दू महासंघ , गौरक्षा प्रकोष्ठ के बस्ती मंडल प्रभारी श्याम नारायण तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर डाक्टर मयंक राय को संत कबीर नगर गौरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष , ठाकुर धर्म विजय सिंह को जिला महामंत्री , विनीत त्रिपाठी को जिला मंत्री एवम आदित्य गोस्वामी को खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष तथा सुमंत उपाध्याय को धनघटा तहसील अध्यक्ष घोषित किया । सभी को बधाई । उक्त अवसर पर बैठक में विश्व हिंदू महासंघ संत कबीर नगर जिलाध्यक्ष श्री दिनेश चौबे , जिला महामंत्री श्री सोनू गुप्ता , जिला संगठन मंत्री श्री संजय चौहान , जिला उपाध्यक्ष श्री जय हिंद प्रजापति , श्री राकेश शर्मा , श्री राजन सिंह , श्री अर्जुन विश्वकर्मा , श्री रामदरश विश्वकर्मा, श्री बाबू विशाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मीटिंग में मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

22 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

22 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

22 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago