एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण एवं संरक्षण हेतु जागरूकता और शपथ कार्यक्रम संपन्न
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में वृक्ष संरक्षण जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वृक्षों के संरक्षण और पालन-पोषण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी द्वारा बच्चों को वृक्ष संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।इस अवसर पर जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “यदि हमें प्रदूषण मुक्त, हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य चाहिए, तो केवल वृक्ष लगाना पर्याप्त नहीं है, हमें उन्हें बचाना भी आना चाहिए। इस दिशा में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका मऊ के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने वृक्षारोपण के लाभ और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इस अभियान में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के पश्चात उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 9 जुलाई को “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में 37 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। मऊ जनपद में वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 33,78,360 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर शरद कुमार पांडेय ,अनिल कुमार विमल, सुमित राय, आनंद कुमार शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, विवेक कुमार शुक्ला, बृजेश कुमार राय, अमित शर्मा, कल्पनाथ यादव, आयुष सिंह, मनोज कुमार यादव, अबू तल्हा, अभय राज, डॉ कंचन लता पांडेय, अर्चना गुप्ता, शालिनी अनामिका, माधुरी यादव विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…