सरकारी योजना में लाखों खर्च, जल प्रबंधन में लापरवाही
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्रामसभा चांदपलिया में निर्मित अमृत सरोवर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद देखरेख के अभाव में सूखा पड़ा है। इस योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर भव्य तालाब का निर्माण किया गया, जिसके चारों ओर सीढ़ियाँ, वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण किया गया है। लेकिन अब यह सरोवर केवल एक सूखा ढांचा बनकर रह गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सरोवर में लंबे समय से पानी नहीं है और इससे न तो सिंचाई में कोई लाभ हो रहा है, न ही जल संरक्षण का उद्देश्य पूर्ण हो पा रहा है। ग्राम प्रधान अंगद यादव ने बताया कि सरोवर का पट्टा लगभग एक वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को दिया गया था। पट्टा धारक के जिम्मे इसकी देखरेख और पानी भराव जैसी जिम्मेदारियाँ थीं, लेकिन वर्तमान में सरोवर उपेक्षा का शिकार है।
प्रशासनिक उदासीनता और पट्टा धारक की लापरवाही से यह स्पष्ट होता है कि जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन कितना लचर है। यदि शीघ्र ही ध्यान नहीं दिया गया, तो यह अमृत सरोवर योजना मात्र एक कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सरोवर की पुनः सफाई, जल भराव और निगरानी की व्यवस्था कर इसे पुनर्जीवित किया जाए ताकि इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…