अमित शाह की NSA डोभाल समेत, अधिकारियों संग बैठक

बैठक

PFI के खिलाफ़ NIA की देशभर में छापेमारी, राजनेताओं की बयानबाजी जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देशभर में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर हो रही है। देश के 11 राज्यों में एनआईए छापेमारी कर रही है। अब तक पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर एनआईए के छापे को लेकर एनएसए अजित डोभाल, गृह सचिव, डीजी एनआईए सहित अधिकारियों के साथ बैठक की है। 

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए और ईडी ने देश के 11 राज्यों में छापेमारी की है। केरल के तिरुवनंतपुरम में आधीर रात से पीएफआई ओमा सलाम के घर, मलप्पुरम जिले के अध्यक्ष और पीएफआई के कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के ओखला से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए द्वारा दर्ज़ एक मामले के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में पीएफआई मुख्यालय को सील कर दिया। एनआईए, ईडी, पैरामिलिट्री ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यालय को सील किया है।पीएफआई की छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है पीएफआई आतंकियों से संबंधित है। संगठन चलाने और मुस्लिम समुदाय को एक करने में हमारा विरोध नहीं है। लेकिन देश का नाम लेकर यहां आतंक फैलाने की कोशिश होती है तो उसपर एक्शन लेने की आवश्यक्ता होती है। एनआईए और ईडी के छापों का मैं स्वागत करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएफआई जो भारत विरोधी काम करता है। पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है। ये दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ में पीएफआई पर छापे पड़े तब पुलिस का निराशाजनक वक्तव्य आया था। नीतीश और लालू बाबू तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

5 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

6 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago