अंबरनाथ नगर परिषद पैनल चुनाव,

अधिवक्ता पंडित विजय शुक्ला की संभावित दावेदारी से हिंदी भाषी समाज में उत्साह,

अंबरनाथ/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा )नगर परिषद के आगामी पैनल चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी अधिसूचना जारी होने की तैयारी के बीच स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।
इसी क्रम में अधिवक्ता पंडित विजय शुक्ला ने भी इस बार चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि “अंबरनाथ पूर्व क्षेत्र में हिंदी भाषियों की संख्या उल्लेखनीय है और समय की मांग यही है कि नगर परिषद में हिंदी भाषी समाज को एक सशक्त प्रतिनिधित्व मिले।”
शुक्ला की संभावित दावेदारी ने स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है। खासकर हिंदी भाषी मतदाताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। जनमानस का मानना है कि यदि उन्हें प्रतिनिधित्व मिलता है तो समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावी रूप से नगर परिषद में उठाया जा सकेगा।
चुनाव नज़दीक आते ही अब यह देखना रोचक होगा कि विजय शुक्ला अपनी दावेदारी को किस रूप में प्रस्तुत करते हैं और इसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर कितना गहरा पड़ता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

23 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago