अमर शहीद रामचंद्र विधार्थी खेल महोत्सव एवं प्रतिभा संगम समारोह संपन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवरिया जिले में रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम, एवं खुखुन्दू नगर के शिवाजी इंटर कॉलेज के मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शहीद रामचंद्र विधार्थी के स्मृति में किया गया। रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत सह कार्यवाह वीरेन्द्र एवं उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाज सेवी हरेंद्र जयसवाल उपस्थित रहे। विधार्थियो का उत्साह वर्धन करते हुए मुख्य अतिथि संकल्प शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना महत्त्वपूर्ण होता है न कि कोई स्थान प्राप्त करना। छोटे-छोटे किन्तु लगातार प्रयास ही एक दिन बड़ा और सुखद परिणाम देते हैं खेल भावना के साथ आप सभी निरन्तर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें । वीरेंद्र जी ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत विधार्थी परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अमर शहीद रामचंद्र विधार्थी जी का व्यक्तिव प्रत्येक युवा के अन्दर देश प्रेम का भाव जगाने वाला है ।विशिष्ट अतिथि हरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से आज गाँव गाँव से प्रतिभाएँ बाहर निकल कर आ रही है ।

विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की दौड़, लंबी कूद, खो-खो, आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गई। देवरिया नगर में स्नातक वर्ग बालिका में रिंकी भारती प्रथम, कोमल रावत द्वितीय और डिंपल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। स्नातक वर्ग बालक वर्ग में रितेश कुमार यादव प्रथम स्थान , अंगद द्वितीय और सोनी पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग बालक वर्ग में आकर्ष पांडे प्रथम , अभिषेक कुमार द्वितीय और आदर्श वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालक में अमन विश्वकर्मा प्रथम , रितेश कुमार द्वितीय और सत्यम तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक जूनियर वर्ग में श्लोक सिंह प्रथम स्थान, अनूप सिंह द्वितीय स्थान और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
वही खुखुन्दू नगर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रोफ़ेसर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहें। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज युवाओं मे देश के खेलने की इच्छा बलवती हुई है माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से आज खेल को लेकर एक नयी चेतना विकसित हुई है युवाओं को इस माहौल का सदुपयोग करते हुए अपना तथा अपन् गाँव देश का नाम रोशन करना चाहिए।

खुखुन्दू मे हुई प्रतियोगिताओं मे लम्बी कूद प्रतियोगिता बालक सीनियर वर्ग में रविकिशन प्रथम स्थान और विकेश विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में दुर्गावती चौहान और निधि गोंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नंदिनी गुप्ता ने द्वितीय स्थान और सलोनी पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम संयोजक राजकुमार यादव , जिला प्रमुख डॉ राघवेंद्र पांडेय जिला संयोजक कुलदीप जी, नगर अध्यक्ष डॉ अभिनव सिंह जी, नगर उपाध्याक्ष श्री शैलेंद्र कुमार सैनी अतुल शर्मा नगर विस्तारक सात्विक आयुष मौर्य अमित श्याम , सोमनाथ, शिखर ,काजल, अंजली एवं विद्यार्थी परिषद के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

4 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

5 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

10 hours ago