आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान लेकर प्रशासन व व्यापार मंडल का सेमिनार हुआ संपन्न

कैमरे देखकर ही अपराधी का मनोबल टूटने लगता है: पुलिस अधीक्षक

सीसीटीवी शंकर जी की तीसरी आंख सरीखी है अपर पुलिस अधीक्षक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र- हर घर कैमरा अभियान” को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा की अध्यक्षता में उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का एक सेमिनार सांवरिया रिजार्ट में सम्पन्न हुआ। 
सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि अपराध पर अंकुश पाने में सीसीटीवी की प्रमुख भूमिका है। जिस तरह मोबाइल सेल्फी के कारण पकड़े जाने के डर से देश व प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर लगाम लगी है, वह दिन दूर नहीं जब सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण का प्रमुख माध्यम बन जाएंगे।एसपी ने कहा कि कैमरे देखकर ही अपराधी का मनोबल टूटने लगता है। पुलिस अधीक्षक ने आह्वान किया कि सभी व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान व घरों में सीसीटीवी लगाएं और कम से कम एक या दो कैमरों का मुंह सड़क व गली की ओर कर दें। जो लोग कम व्यय करना चाहते हैं वो समूह बनाकर इसे लगा सकते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आपरेशन त्रिनेत्र के बारे में कहा कि सीसीटीवी शंकर जी की तीसरी आंख सरीखी है। जो कभी जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल होगी लेकिन ये वादा है कि इस से किसी व्यापारी का नुकसान नहीं होगा। सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों के लिए हाई पावर कैमरा डोनेट करने वाले नागरिकों को विभाग की ओर से “पुलिस एम्बेसडर” का नाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने एडीजी जोन द्वारा लागू आपरेशन त्रिनेत्र की रूपरेखा, जरूरत, इसके गुण व लाभ के बारे में व्यापारियों को विस्तृत एवं तकनीकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी कैमरों की लोकेशन जियो टैगिंग द्वारा यूपी पुलिस के सीसीटीवी मैप में शामिल होगी। विशेष अतिथि नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कहा कि बहराइच शहर में गलियों में जगह जगह फैली गंदगी हटाने का बीड़ा प्रशासन ने उठाया है। लेकिन इसके लिए हमें नागरिकों और व्यापारियों का सहयोग चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि अपने घरों व दुकानों का कूड़ा कचरा यहां वहां फेंकने की बजाय कूड़ेदान में व निश्चित स्थान पर ही डालें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। अतिक्रमण को लेकर उन्होंने आग्रह किया कि दुकानों के सामने खींची जा रही पीली लाइन के आगे दुकान का सामान ना रखें। 
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि “सुंदर बहराइच स्वच्छ बहराइच” का अभियान तभी सफल होगा जब हम इसके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करेंगे। 
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि काली पॉलिथीन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारक है। इसके समूल नाश की जरूरत है। पता लगा है कि बहराइच में यह नेपाल से भी तस्करी कर लाई जा रही है। हम पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर जांच कर इसे रोकने की कार्यवाही में लगे हैं। लेकिन इसमें जनता व व्यापारियों का सहयोग भी नितांत जरूरी है।
उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका व नगर अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा ने मंच से व्यापारियों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में स्वयं आगे आकर घरों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं और पॉलिथीन थैली की जगह कपड़े के झोलों का इस्तेमाल करें। अरोरा ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट द्वारा निराश्रित महिलाओं द्वारा निर्मित कपड़े के थैलों को प्रोत्साहित करना मील का पत्थर साबित होगा। हम व्यापारी इसके लिए सभी संभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी ने कहा कि गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा शुरू किया गया “आपरेशन त्रिनेत्र” पूरे प्रदेश में लागू हो रहा है। बहराइच शहर में भी घर घर दुकान दुकान कैमरे लगाकर गोरखपुर की तरह मिसाल कायम की जाएगी।
स्वागत संबोधन में होटल रिजार्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के हर्षदीप मल्होत्रा ने कहा कि आपरेशन त्रिनेत्र पुलिस का एक ऐसा कदम है जिससे पुलिस का काम आसान होगा लेकिन उससे भी ज्यादा हम नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी।
बीते साल व्यापारी आलोक बथवाल से हुई लूट का पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पर्दाफाश किया था और सभी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए था। व्यापारी आलोक बथवाल ने समारोह में सार्वजनिक रूप से मंच पर आकर पुलिस अधिकारियों का सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने सलाह दी कि जिन निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खोए बच्चे ढूंढे गये हों अथवा अपराधिक घटनाओं का अनावरण हो, उनके मालिकान को उद्योग व्यापार मंडल व पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी सार्वजनिक रूप से सम्मानित करें। इससे सीसीटीवी लगाने व इन्हें सक्रिय रखने के प्रति लोगों की रूचि में इजाफा होगा।
कार्यक्रम को आई.आई.ए. के अशोक मातनहेलिया व राजेश अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, शकील अहमद, मुश्ताक अहमद, जिला महामंत्री शीतल अग्रवाल, व्यापारी नेता रितेश गुप्ता, महेश गुप्ता, उमेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सईद अहमद, राकेश मित्तल सहित अन्य व्यापारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पुरूषोत्तम गुप्ता सहित उद्योग व्यापार मंडल की अधिकांश ट्रेड यूनियन व स्ट्रीट यूनियन, चिकित्सक व अध्यापकों सहित तमाम संभ्रान्तजन शामिल रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

6 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

21 minutes ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

38 minutes ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

50 minutes ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

1 hour ago

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

9 hours ago