बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनको संस्कार भी सिखाया जाएं: एडीजे इंदिरा सिंह

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने किया जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण दी विधिक जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0 यादव के आदेशानुसार न्यायाधीशगणों नें राजकीय बाल गृह ,पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिहं द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनको संस्कार भी सिखाया जाए जिससे उनका सर्वोत्तम विकास किया जा सके, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबें द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा व देख-भाल में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके लिये न्यायाधीश नें सम्बन्धित को विशेष दिशा निर्देश दिया। उसके बाद सचिव के द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों के संबंध में विधिक जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें के द्वारा निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना गया तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी।

उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। व जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी द्वारा राजकीय बाल गृह ,पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में 16 बच्चें एवं राजकीय बाल गृह में 24 बच्चों की उपस्थिति रहीं।
राजकीय बाल गृह ,पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (जे0 डी0 ) श्रीकान्त गौरव, प्रभारी जिला परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक, पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह के समन्वयक तथा जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबें जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्र कारापाल राजकुमार, उप कारापाल वन्दना, व शारदा तथा बन्दी रक्षक, कारागार पी0एल0वी0, इत्यादि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

3 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

3 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

4 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

4 hours ago