दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करने हेतु एल्मिको कानपुर ने किया चिन्हित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा अन्तर्गत) बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विकास क्षेत्र सेमरियांवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एल्मिको कानपुर के सहयोग से मापन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में एल्मिको के प्रतिनिधि के रूप में अमित कुमार पीओई, ज्ञानेंद्र सिंह ऑडियोलॉजिस्ट, पवन कुमार एवं शोभित कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस मापन शिविर में बच्चे विद्यालय तक सुगमता पूर्वक पहुंच बनाने एव दैनिक क्रियाकलापो हेतु ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलिपर्स, ब्रेल उपकरण, श्रवण यंत्र सहित अन्य सामग्रियो हेतु पंजीकृत किया गया। अब तक 121 दिव्यांग बच्चों को पंजीकृत किया गया। जिसके सापेक्ष 77 बच्चों को उपकरण हेतु चिन्हित कर आन लाइन सूचीबद्ध किया गया।
कैंप में समग्र शिक्षा अन्तर्गत प्रतिभाग कर पंजीकरण कराने वाले बच्चों को दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को इसी स्थल एल्मिको कानपुर के माध्यम से उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। कैंप में विकास से सेमरियावा ,बघौली,बेलहर कला एवं साथा के बच्चों ने प्रतिभा कियाl कार्यक्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सुशील कुमार दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, विश्वनाथ विश्वकर्मा, तृप्ता सिंह, रंजना चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, अमित कुमार, अमरनाथ रंजन, अर्जुन प्रसाद, आशीष दुबे, सबिता उपाध्याय, ब्रजेन्द्र सिंह, यतीन्द्र नाथ आर्य, स्पेशल एजुकेटर्स सहित विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक मुबारक हुसैन जफीर अली, ब्लाक क्वालटी कोआर्डिनेटर अफाक सहित खुर्सीद, सुरजन सहित अन्य लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश बैद्यनाथ ने बताया कि कैम्प के अवसर पर जिलाधिकारी संदीप कुमार एव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश क्रम में दिव्यांग बच्चो के आधार बनाये जाने की विशेष व्यवस्था की गयी थीl जिससे कि कोई बच्चा आधार न होने की वजह से उपकरण से वंचित न हो।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार के प्रयास से चिकित्साधिकारी सेमरियावां को एल्मिको कानपुर के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक एव चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी कर उपकरण की शर्ताे को पूरा किया गया। उपकरण हेतु चिन्हित बच्चों को 25 अक्टूबर को वांछित उपकरण उपलब्ध कराया जायेगाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago