आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बिलरियागंज नगर पंचायत के निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजस्व अभिलेख से मेरी पुश्तैनी जमीन से परिवार का नाम गायब कराकर उसे प्लाटिंग करके बेचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रजिस्ट्री भेज कर न्याय की गुहार लगायी है।
उसने कहा कि उसकी पुश्तैनी जमीन को सरकारी अभिलेखों से उसका और उसके परिवार के कुछ लोगों का नाम गायब कर दिया गया है तथा विपक्षी उसका फायदा उठा कर जमीन की प्लाटिंग करके बेच रहे हैं।
जबकि इस मामले में चकबंदी विभाग आजमगढ़ और हाईकोर्ट प्रयागराज में मुकदमा विचाराधीन हैl पीड़ित ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अन्य न्यायालयों में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा पीड़ित की पुश्तैनी जमीन पर जबरजस्ती दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर प्लाटिंग किया जा रहा हैl जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा समक्ष अधिकारियों से करने के बाद राहत न मिलने पर मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई हैl
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…