अवैध कब्जा मुक्तिकरण के बीच सती माई स्थान पर कब्जे का आरोप

भाटपार रानी/बनकटा (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के थाना बनकटा अंतर्गत बलुआ गांव के ग्रामीणों जनों के द्वारा डायल 112 को मौके पर बुला कर मंगलवार 18 मार्च 025 को गांव में स्थित सरकारी भूमि/सती माई स्थान स्थान पर कब्जा निर्माण को रोकने की मांग की गई। वहीं पुलिस द्वारा निर्माण रोक कर जाते ही पुनः ग्राम वासियों को एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे कर कब्जा/निर्माण शुरू कर दिया गया है ।इस बाबत ग्रामीणों ने बनकटा थाने पर एक शिकायती पत्र देकर देव स्थान के जमीन को कब्जा मुक्त करने एवं जाती सूचक एक्ट के संभावित फर्जी आरोप से बचाए जाने की गुहार लगाया है। थाने पर दिए शिकायती पत्र में आरोप है कि गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा सती स्थान देव स्थल को दबंगई पूर्वक पक्का दीवार चलाकर कब्जा किया जा रहा है। जो ग्रामीणों द्वारा मना करने पर फंसाने के धमकी मिल रही है।मना करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं बंद हुआ है। वहीं इस संबंध में हल्का लेखपाल ने बताया कि इसके पहले भी इन लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसको हटवा दिया गया था।अगर ऐसा है तो मौके पर हमें जाकर देखना पड़ेगा और अवैध निर्माण रोक जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

15 minutes ago

माहे रमजान: मऊ में शांति व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का व्यापक रूट मार्च

माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…

16 minutes ago

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

17 minutes ago

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

1 hour ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

1 hour ago

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

1 hour ago