गैर न्यायिक भौतिक स्टाम्प पत्र 31 मार्च के बाद चलन से होंगे बाहर

इस श्रेणी में 10 हजार से 25 हजार रुपए मूल्य तक के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र आयेंगे

प्रदेश सरकार ने जनहित में लिया यह क्रांतिकारी निर्णय

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l उत्तर प्रदेश में 10 हजार रुपए से 25 हजार रुपए मूल्य वर्ग तक के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र स्टांप शुल्क भुगतान हेतु 31 मार्च के बाद से विधिमान्य नहीं माने जाएंगे। 11 मार्च 2025 से पूर्व खरीदे गए इस मूल्य वर्ग के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र मात्र 31 मार्च, 2025 तक उपयोग किये जा सकेंगे अथवा वापस किए जा सकते हैं।
इस संबंध में शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा समस्त आयुक्त स्टांप, महानिरीक्षक निबंधन, समस्त मंडल आयुक्त तथा समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि इसके कार्यान्वयन में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रदेश सरकार ने जनहित में यह क्रांतिकारी निर्णय लिया है, इससे ई-स्टांप की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा। स्टांप क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा ई-स्टांप की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

8 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

8 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

8 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

17 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago