पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सिलेण्डर रिफिल की धनराशि

धनतेरस के शुभ अवसर पर लाभार्थियों को दिया गया उपहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को दीपावली व होली के अवसर पर निशुल्क एल.पी.जी. सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के निर्णय के क्रम में दीपावली के उपलक्ष्य में धनतेरस के शुभ अवसर पर लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.75 करोड़ लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तान्तरण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ निषाद ने सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एम एल सी पदमसेन चौधरी व डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. व अन्य के साथ उज्ज्वला योजना के 100 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ निषाद ने सभी लाभार्थियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई देते हुए प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों धनतेरस के अवसर पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग की निशुल्क सौगात देने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्र के प्रति आभार ज्ञापित किया, प्रभारी मंत्री डॉ निषाद ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करायें,इस अवसर पर एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडीडीआरडीए राज कुमार, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, निषाद पार्टी के पदाधिकारी अमरिकन बिन्द सहित योजना के लाभार्थी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

1 hour ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

2 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

21 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago