सभी दल सदन चलाने में सहयोग देंगे, हो-हल्ला से कई सांसद मायूस-पीएम

नयी दिल्ली एजेसी। शीतकालीन सत्र का आज का आगाज हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद का यह सत्र बेहद ही महत्वपूर्ण है। हम सब ऐसे समय में मिल रहे हैं जब हमारे देश जी-20 की मेजबानी का अवसर मिला है। विश्व समुदाय में जिस तरीके से भारत का स्थान बना है, भारत से अपेक्षाएं बढ़ी है और जिस तरह से वैश्विक मंच पर भारत की भागीदारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में जी-20 की मेजबानी भारत को मिलना एक बहुत बड़ा असर है। जी20 भारत के सामर्थ को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को भारत को जानने का यह बहुत बड़ा काम असर है। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि विश्व में भारत का स्थान काफी अहम हो गया है। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आगे बढ़ाने के नए अवसर, उन सब को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय करने का इस सत्र में प्रयासों होगी। मुझे विश्वास है कि सभी राजनीतिक दल चर्चा को और बढ़ाएंगे। अपने विचारों से निर्णयों को नई ताकत देंगे। उन्होंने सभी पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि जो नए सांसद आए हैं, जो पहली बार सदन में आए हैं, उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम ज्यादा से ज्यादा उन्हें बोलने का मौका देंगे। मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं। 

अपने विचारों से निर्णयों को नई ताकत देंगे व दिशा को और स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टी के लीडर और फ्लोर लीडर से आग्रह करना चाहता हूं कि जो पहली बार सदन में आए, जो नए सांसद हैं उनके उज्जवल भविष्य की और लोकतंत्र की भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए हम ज़्यादा से ज़्यादा अवसर उन सभी को चर्चा का अवसर दें।  उन्होंने कहा कि मेरी सभी सांसदों से जब भी अनौपचारिक मुलाकातें हुई है वे कहते हैं कि सदन में शोर-शराबे के बाद सदन स्थगित हो जाता है, जिससे हम सासंदों का बहुत नुकसान होता। युवा सांसदों का कहना है कि सदन न चलने के कारण हम जो सीखना चाहते हैं वो सीख नहीं पाते हैं। इसलिए सदन का चलना बेहद ज़रूरी है। ऐसा ही विपक्ष के सांसद का भी कहना है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

7 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

33 minutes ago

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

49 minutes ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

3 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

3 hours ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

3 hours ago