Categories: Uncategorized

अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज ने उत्थान के लिए भरी हुंकार

सुंदरम मैरेज हाल में विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन हुआ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से नगर के सुंदरम मैरेज हाल में विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में इसमें प्रदेश भर के दिग्गजों ने शिरकत कर समाज के उत्थान के लिए आगे मंथन किया।
विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वकर्मा समाज की समाज में अधिक भागीदारी है।परंतु संगठन के अभाव के कारण दूसरे लोग आज राज कर रहे हैं। दूसरी जाति के लोग विश्वकर्मा समाज से अधिक आगे क्यों निकल रहे हैं। हमें किसी जाति का विरोध नहीं करना है। सब अपनी जगह सही हैं। लेकिन हमें उन जाति के लोगों से सीख लेनी चाहिए। हम सबको समाजिक चेतना जागृत करना होगा। राजनीतिक क्षेत्र से लेकर नौकरी क्षेत्र में भी विश्वकर्मा समाज की भागीदारी संतोष जनक नहीं है। हमें कम संख्या होकर भी तेजी से आगे बढ़ रही अन्य जातियों से सीख लेने की जरूरत है। हमें अपने बच्चों को कैसे पढ़ाना है यादव विरादरी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जन्म से इंजीनियर हैं। लेकिन दूसरे इंजीनियर के पीछे घूम रहे हैं। यादव समाज की एक बच्ची ने यूपीएसई को टाप किया। क्या विश्वकर्मा समाज के बच्चे इसे टॉप नहीं कर सकते। हमारे विश्वकर्मा समाज को आज यहां से प्रेरणा लेकर जाना हागा।
राष्ट्रीय कार्यकारी महामंत्री व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक हम एकजुट होकर आगे नहीं बढ़ेंगे लोग हम पर राज करते रहेंगे। अपने बच्चों के भविष्य की खातिर जागरूक बनिए। महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देना होगा।
सहायक निबंधक पीसीएफ राकेश शर्मा ने कहा कि हमे अपने इतिहास के बारे में गहनता से अध्ययन करने की जरूरत है। इसके साथ ही युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर व विश्वकर्मा पूजन के साथ हुआ। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति कर जागरूक भी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी वर्मा, महराजगंज के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद प्रकाश वर्मा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय सचिव महाशय शर्मा, नगर पंचायत पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा, रामप्यारे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने भी संबोधित किया। इस दौरान महराजगंज के जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध वर्मा, महामंत्री अनिल वर्मा, जिला संयोजक अशोक वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेश्वर वर्मा, जिला प्रचारक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अच्छे लाल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल
संचालन मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

10 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

11 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

37 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

50 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago