ऑल इंडिया मंसूरी समाज ने विभिन्न मांगो को लेकर दिया ज्ञापन

आजादी के 76 साल बाद भी पासमंदा मुसलमानो की स्थिति बद से बत्तर -रियाज अहमद मंसूरी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने एक ज्ञापन प्रधान मंत्री भारत सरकार को संबोधित कर दिया और जन सभा का आयोजन किया जिसमे ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बाद भी पसमांदा मुसलमानो की स्थिति दैनिय है और विचारणीय है आप सच्चर कमेटी की रिपोर्ट रंगनाथन मिश्रा कमीशन की रिपोर्ट देख लीजिए तो आपको मालूम पड़ जाएगा की पासमंदा मुसलमानो की स्थिति बद से बत्तर है । भारतीय पासमंदा मुसलमान सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक और आर्थिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है। शिक्षा रोजगार व्यवसाय और राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य है ।पसमांदा मुसलमान जीवन को जीने के लिए लगातार मेहनत मजदूरी करके कैसे भी जी रहा है आप चले जाइए इनके बस्तियों में तो देखने को मिलेगा ना शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है ना सड़क है ना नाली की व्यवस्था है यह समाज सामाजिक आर्थिक और व्यावसायिक रूप से बहुत ही कमजोर और असमर्थ है अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी इनकी स्थिति ठीक नहीं है अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जैसे आईएएस आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर प्रोफेसर जैसी उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ है। आज तक बहुत सरकारें आई और गई पर किसी सरकार ने पसमांदा मुसलमान के सवाल पर संसद या विधानसभा में इनके उत्थान और विकास के लिए चर्चा नहीं किया।
प्रधानमंत्री महोदय से बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ निवेदन करते हैं आप पासमंदा मुसलमान के उनके हक और अधिकार रोजी-रोटी शिक्षा रोजगार राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने की कृपा करें । हमारी प्रमुख मांगे एससी एसटी एक्ट की तरह मुस्लिम एक्ट अधिनियम बनाकर हमारे मान सम्मान जगह जमीन और हक अधिकार की रक्षा हो,उच्च शिक्षा में पासमंदा मुसलमान को फ्री शिक्षा मिले और फ्री हॉस्टल की व्यवस्था हो,मंसूरी विकास आयोग का गठन हो
,देश और प्रदेश में जितने मुसलमानो को झूठे मुकदमे में फसाया गया हैं उन्हें तत्काल रिहा किया जाए ।पिछड़े मुसलमान के बूढ़े मां-बाप को सरकार 5000 पेंशन दे,शिक्षा रोजगार व्यवसाय में विशेष पैकेज मिले और 50% सब्सिडी भी मिले,ज्ञापन देने के दौरान जफर अली मंसूरी सदरे आलम मंसूरी समीम मंसूरी गुलाम हसन, शेर मोहम्मद, मोहम्मद फहीम मंसूरी,और तमाम साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

5 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

6 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago