भयंकर बारिश को लेकर अलर्ट जारी, बिहार के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

पटना, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों की उमस और गर्मी के बाद राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं अब बाढ़ और जलजमाव की आशंका भी बढ़ गई है।

इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी 24 से 48 घंटे तक भयंकर बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

अलर्ट वाले जिले: पटना, ,नालंदा,भोजपुर,बक्सर,रोहतास,भभुआ (कैमूर),औरंगाबाद,अरवल,जहानाबाद,गया,शेखपुरा

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हवाओं के चलते मानसूनी गतिविधियों में तीव्रता आई है। जिससे इन जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिकों ने बताया कि 26 जुलाई से 28 जुलाई तक इन क्षेत्रों में लगातार बारिश हो सकती है। खासकर दोपहर और देर शाम के समय वज्रपात और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अधिक है।

प्रशासन और नागरिकों से अपील: खुले मैदान और ऊँचे स्थानों पर न जाएं।,बिजली की गड़गड़ाहट सुनते ही सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago