छात्र छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की कृमि मुक्ति दवा

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत सीएमओ मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर सोमवार को उतरौला के एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज में अध्यनरत 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की कृमि मुक्ति दवा खिलाई गई। अधीक्षक डॉक्टर सीपी सिंह ने कहा कि जो बच्चे बीमार होने या अनुपस्थित रहने के कारण छूट गए हैं, तो उन्हें 20 फरवरी तक गोली खिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाने से अस्वच्छता के कारण बच्चों के आंतों में कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं जिसके कारण बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इस कारण बच्चों में खून की कमी (एनिमीया) कुपोषण से ग्रस्त हो जाते हैं। अत: कृमि मुक्ति दवा खिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं। बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास पूर्ण रूप से होता है। कृमि नाशक गोली बच्चों को खिलाई जानी चाहिए, जिसमें निजी विद्यालयों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। डॉ अताउल्लाह खान ने कहा कि स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना है और खून की कमी शरीर में न रहे तो हमें खानी होगी हर छह महीने एक पेट में कीड़े मारने की गोली अगर शरीर में कृमि संक्रमण हो जाता है तो कुपोषण व खून की कमी होती है। जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता इसलिए हर छह महीने में एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि की गोली खानी चाहिए।
डॉ अमरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी एक साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई है। सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों, ईंट भट्ठों में भी दवा खिलाई गयी। इसके अलावा जो बच्चे बच गए हैं उन्हें 20 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अब्दुरर्हमान सिद्दीकी ने किया, इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल हाशिम खान, डॉ अताउल्लाह खान, डॉ अमरेंद्र कुमार, अमरेंद्र मिश्रा, प्रिंस, शिक्षक शिक्षक अब्दुरर्हमान सिद्दीकी, याहिया खां, शाहनवाज खान ने अपने हाथों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि दवा खिलाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवास में 8 करोड़ का सहकारी ऋण घोटाला दर्ज

भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने…

42 seconds ago

विकास भवन निरीक्षण: सीडीओ के कड़े तेवर, कई कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के औचक निरीक्षण के…

46 minutes ago

महाराजगंज: पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार तड़के एक 16 वर्षीय…

51 minutes ago

UP Politics: सपा प्रवक्ता मनोज यादव STF हिरासत में, गंभीर धाराओं में केस दर्ज, बाराबंकी कोर्ट में पेशी आज

उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस समय हलचल मच गई जब…

2 hours ago

एक माह में पांचवीं हत्या, देहरादून में बढ़ता अपराध बना चुनौती

देहरादून गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, शहर…

2 hours ago

भगवान राम, कृष्ण और महात्मा गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, प्रदर्शन तेज

कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक के सीमावर्ती बीदर जिले में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और…

2 hours ago