हाय रे कलयुगी बेटे का पाप प्रेमिका को पाने के लिए मां को उतार दिया मौत के घाट

चोरी छुपे मिलने का खत्म हुआ खेल दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी ( राष्ट्र की परम्परा )
यूपी के कौशांबी जिले में एक हफ्ता पहले हुए एक महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है,पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके बेटे और बेटे की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,प्रेम संबंध में बाधक बन रही मां को उसके कलयुगी बेटे ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले घर के बाहर सोते समय सीता देवी (50) पत्नी स्वर्गीय सुरेश की हत्या कर दी गई थी,मृतका के बेटे नीरज ने अपनी मां की हत्या की तहरीर पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई, जांच के दौरान पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा नीरज ने किया। नीरज ने बताया कि उसकी मां उसकी प्रेमिका उसमा से शादी नही होने दे रही थी,जिसके चलते वह दोनो अलग अलग रह रहे थे और चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे,शादी में बाधक बन रही अपनी मां की उसने अपनी प्रेमिका उसमा के साथ मिलकर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।जांच के दौरान आरोपी प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध में बाधक बन रही महिला को उसके अपने ही बेटे और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर दी थी,हत्या के आरोप में दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है,और विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

9 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

9 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

9 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago