लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एलान किया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मजबूत करने और उनका समर्थन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सपा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ी रहेगी और महागठबंधन को मजबूती देगी।
अखिलेश यादव ने यह बात सपा मुख्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, “हमने छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. बी. आर. अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए हम बिहार में तेजस्वी यादव को समर्थन देंगे।”
इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ हुई अपनी वीडियो कॉल का भी ज़िक्र किया। तेज प्रताप यादव, जिन्हें हाल ही में राजद और परिवार से निष्कासित किया गया है, ने अखिलेश यादव से संपर्क किया था। अखिलेश ने बताया, “तेज प्रताप यादव ने मुझे दो बार कॉल किया, और मैंने वीडियो कॉल के ज़रिए जवाब दिया। उन्होंने मुझसे पूछा कि वे कहां से चुनाव लड़ सकते हैं। यह तो नेता आपस में पूछते ही हैं।”
सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें तेज प्रताप यादव यह कहते दिख रहे हैं कि वे लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अपना चुनावी क्षेत्र तय करेंगे।
भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब भाजपा की चालों को समझ चुकी है। उन्होंने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदलने के घटनाक्रम को याद दिलाते हुए कहा, “जहां-जहां भाजपा सत्ता में आई है, वहां उसने संविधान का उल्लंघन किया है। बिहार में उनकी हार तय है।”
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…