अखिलेश गरीबों के सच्चे हमदर्द – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में देवरिया शहर के सुभाष चौक पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केक काटकर, मिठाई बाट कर एवं फल वितरण किया गया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष एन. पी. यादव ने कहा कि पिछड़े दलितों एवं अल्पसंख्यको की आवाज अखिलेश यादव प्रदेश ही नही अपितु देश के सर्वमान्य एवं लोकप्रिय नेता है। वे प्रदेश की गरीबों के सच्चे हमदर्द हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सयुस के नि. जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि यूपी ही नही अपितु पूरे देश के नौजवान आशा भरी नजरो से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे है। अखिलेश यादव की विकासवादी सोच उन्हें पूरे देश मे लोकप्रिय नेता बनाती है।
अखिलेश यादव गरीबो, पिछड़ो, दलितों, मजदूरों, व्यापारियों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, अल्पसंख्यको के एकमात्र हितैषी नेता है।
इस दौरान प्रयागराज विश्विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जनता के दिलो में राज करने वाले एकमात्र नेता है, वे प्रदेश व देश के भविष्य है।
इस कार्यक्रम में इमरान खान, प्रभात यादव, रूपेश, जितेश, दीपू, गुड्डू, अशोक यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, रामप्रीत, उमाशंकर, पंकज वर्मा, विवेक रंजन, रोहित, सौरभ सिंह, मयंक तिवारी, किशन मधेशिया, राका यादव, अंकित सिंह, दीपक यादव, अजित गुप्ता आदि रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

4 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

7 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

16 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

21 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

29 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

34 minutes ago