अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 62 वें प्रांत अधिवेशन का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 62 वें प्रांत अधिवेशन का शहीद विजय कुमार मौर्य “प्रदर्शनी कक्ष ” उद्घाटन सेंट्रल एकेडमी सोंदा में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो प्रकाश मणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद विजय मौर्य की पत्नी लक्ष्मी मौर्य अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार राय एवं प्रांत अध्यक्ष डा सुषमा पांडे प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ द्वारा किया गया ।
अधिवेशन उद्घाटन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर रहा है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रयोग से भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुपालन हो रहा है । विद्यार्थी परिवर्तन के कारक होते हैं जिसमें विद्यार्थी परिषद उसका उचित मार्गदर्शन करती है।
प्रांत अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडे ने कहा की वसुधैव कुटुंबकम को चरितार्थ करने में युवाओं की भूमिका अहम है
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है।
संचालन प्रशांत त्रिपाठी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो उमा श्रीवास्तव क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही निवर्तमान आनंद गौरव जिला प्रमुख विवेक मिश्रा विभाग संगठन मंत्री मानस राय राघवेंद्र पांडे सतीश मणि शैलेंद्र सिंह आशुतोष मणि डा. राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

1 minute ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

44 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

50 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

51 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

1 hour ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

3 hours ago