अनन्त पीठ आश्रम के मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखण्ड हरिकीर्तन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को अनंत पीठ आश्रम मन्दिर परिसर बरहज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखण्ड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया।
आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास व पंडित कृष्ण मुरारी तिवारी प्रधानाचार्य एवं पंडित विनय मिश्र
द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन का कार्य प्रारंभ किया गया।
तत्पश्चात प्रदीप शुक्ला की टीम द्वारा अखण्ड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर ने कहा कि
पृथ्वी को पापियों से मुक्त करने के लिए अवतरित हुए थे भगवान श्रीकृष्ण।
पंडित विनय मिश्र ने उपस्थित भक्तों को जानकारी देते हुए बताया कि
जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ जाता है तब भगवान किसी न किसी रूप में इस पृथ्वी पर अवतरित होते हैं और पापियों का संघार करके पृथ्वी को पाप से मुक्त करते हैं तथा साधु संत जनों की रक्षा करते हैं। जिस प्रकार से भगवान ने महाभारत काल में पाप बढ़ जाने के कारण पृथ्वी की रक्षा करते हुए साधु जनों की रक्षा किया, ठीक उसी प्रकार भारत को समस्त पापों से मुक्त करके साधु सन्तो की भगवान रक्षा किये। इस कार्यक्रम में आंचल पाठक, सुजीत पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुजीत यादव, मुरारी मिश्र,अनमोल मिश्र, संजय मिश्र ,अवधेश पाल, अभय पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, गिरीश मिश्र, मानस मिश्र, और राघवेंद्र शुक्ला, प्रभुनाथ शर्मा, के साथ अन्य गणमान्य मान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago