अजित सिंह ठाकुर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
ठाकुर महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकरवार ने , ठाकुर अजित सिंह की काबिलियत , उनकी कार्यशैली और समाज में उनकी प्रतिष्ठा पर विश्वास रखते हुए,उन्हें महाराष्ट्र अध्यक्ष पद से ठाकुर महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मूल रूप से जिला जौनपुर में जन्में ठाकुर अजित सिंह ने इंजीनियरिंग , एम् बी ए , पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्वेस्टमेंट एंड टैक्स प्लानिंग जैसी उच्चकोटि की शिक्षा ग्रहण की है। सिंह अनेको फार्च्यून ५०० लिस्ट में दर्ज ग्लोबल और जानी -मानी घरेलू संस्थाओं से जुड़े रहे हैं, और एक सफल व्यवसाई हैं। वर्तमान समय में वे मुंबई काँग्रेस के इन्वेस्टर और कंस्यूमर प्रोटेक्शनन सेल के चेयरमन , ईशान्य मुंबई उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ मुंबई काँग्रेस के जिला अध्यक्ष , राष्ट्रीय एकता संघ के महाराष्ट्र अध्यक्ष , और महाराष्ट्र गवर्नमेंट में स्पेशल एग्जीक्यूटिवऑफिसर भी हैं।
अजित सिंह के पिता डॉक्टर आद्याप्रसाद सिंह भाषाविज्ञान के मुंबई और हमारे देश के प्रसिद्द प्रोफेसर थे , और उनके दादा विश्वनाथ सिंह जौनपुर जिले के ज़मींदार और सामाजिक कार्यकर्त्ता थे।
‘ठाकुर महासभा’ के विज़न , मिशन के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर अजित सिंह ने कहा की ‘ठाकुर महासभा’ एक गतिशील और विकासशील संस्था है। अपने समाज की एकता और भलाई के साथ -साथ हमारी संस्था सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करती है।’ठाकुर’ का मतलब है समाज के सभी विभिन्न वर्गों, व दूसरी जातियों में भी अपनी सकारात्मक, सहयोगी, परोपकारी, व समाज के संरक्षक वाली छवि को स्थापित करना , व उनमें ठाकुर समाज की पुरानी गौरवशाली परम्पराओं,सर्व समाज व राष्ट्र के लिए किये गए हमारे पूर्वजों के त्याग व बलिदान का स्मरण दिलाकर, देश और जनमानस के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहना।
ठाकुर अजित सिंह का तेज – तर्रार , सौम्य व्यक्तित्व , औद्योगिक जगत और समाज के विभिन्न घटकों के साथ उनका सम्पर्क , सामाजिक आयाम , तथा उत्तर भारतीय समाज की सभी जातियों में उनकी पैठ और उनका झुकाव , उनके इस गरिमावान संस्था के शीर्ष नेतृत्व के लिए मनोनीत किये जाने के पीछे बड़ा कारण बताया जाता है।
राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकरवार नें मुंबई स्थानीय , व्यवसाई और समाज सेवक ठाकुर विजय सिंह को महाराष्ट्र प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

2 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

2 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

3 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

3 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

3 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

3 hours ago