भाजपा जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भाजपा वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष एवं देवरिया जिले में जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में शामिल अजय कुमार दुबे ने अपने भाजपा मण्डल के पदाधिकारीगण से जन संपर्क एवं मुलाकात कर कुशल छेम जानते हुए, जन संपर्क किए।
बताते चलें कि वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने बनकटा स्थित भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के कार्यालय पर पार्टी के मण्डल पदाधिकारीगण से मुलाकात किया जो कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले से भेजे गए करीब आधे दर्जन के करीब नामों में शामिल प्रबल दावेदारों में से एक हैं। जो नाम भेजे गए हैं उनमें से ही पार्टी जिलाध्यक्ष का चयन शीर्ष नेतृत्व के द्वारा होना है। वे अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क एवं मुलाकात कर मजबूती के साथ पार्टी एवं सरकार के योजनाओं व मंशा को आम जनमानस तक कैसे पहुंचे इसकी चर्चा एवं रणनीति के साथ पार्टी पदाधिकारियों से जनसंपर्क स्थापित कर रहे हैं।वहीं इस क्रम में ही रविवार को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के कार्यालय पर जन संपर्क किए वहीं राहुल सिंह ने कहा कि आप जैसे ऊर्जावान जिले के पदाधिकारी के मार्गदर्शन से हम पार्टी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा मिलता है।और अजय कुमार दुबे जैसे हम नवजवान कार्यकर्ताओं को धैर्य व संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा भी मिलती है।इस नई ऊर्जा एवं उमंग के साथ मुलाकात पर राहुल प्रताप सिंह (मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बनकटा) ने आभार प्रकट किया। इस दौरान साथ में विश्वंभर पांडेय (मण्डल अध्यक्ष भाटपार रानी), सुरेश तिवारी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाटपार रानी), गुड्डू गोस्वामी (महामंत्री भाजपा बनकटा), नन्दजी गोंड , धनेश कुशवाहा , नागेंद्र गौड़, सुनील शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

समतामूलक समाज की स्थापना में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका: अपर जिला जज

समतामूलक समाज की स्थापना में संविधान की भूमिका पर गोष्ठी सम्पन्न संत कबीर नगर (राष्ट्र…

15 minutes ago

प्रमुख सचिव ने किया खोराबार क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण

वॉटरलॉगिंग–फ्री बनाने पर जोर, नगर निगम में की समीक्षा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को प्रमुख…

48 minutes ago

संविधान दिवस पर एडीएम ने दिलाई उद्देशिका की शपथ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संविधान दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन…

54 minutes ago

मोहन सेतु जल्द पूरा नहीं हुआ तो पद यात्रा कर सरकार को जगाने का कार्य करेगी कांग्रेस -रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील स्थित मोहन- सेतु के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने…

1 hour ago

भाजपाइयों का बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने पर जोर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मंडल की बैठक मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई।…

1 hour ago

संविधान दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने किया सामूहिक संकल्प

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र के एक विद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया…

1 hour ago