Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं से...

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भाजपा वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष एवं देवरिया जिले में जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में शामिल अजय कुमार दुबे ने अपने भाजपा मण्डल के पदाधिकारीगण से जन संपर्क एवं मुलाकात कर कुशल छेम जानते हुए, जन संपर्क किए।
बताते चलें कि वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने बनकटा स्थित भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के कार्यालय पर पार्टी के मण्डल पदाधिकारीगण से मुलाकात किया जो कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले से भेजे गए करीब आधे दर्जन के करीब नामों में शामिल प्रबल दावेदारों में से एक हैं। जो नाम भेजे गए हैं उनमें से ही पार्टी जिलाध्यक्ष का चयन शीर्ष नेतृत्व के द्वारा होना है। वे अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क एवं मुलाकात कर मजबूती के साथ पार्टी एवं सरकार के योजनाओं व मंशा को आम जनमानस तक कैसे पहुंचे इसकी चर्चा एवं रणनीति के साथ पार्टी पदाधिकारियों से जनसंपर्क स्थापित कर रहे हैं।वहीं इस क्रम में ही रविवार को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के कार्यालय पर जन संपर्क किए वहीं राहुल सिंह ने कहा कि आप जैसे ऊर्जावान जिले के पदाधिकारी के मार्गदर्शन से हम पार्टी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा मिलता है।और अजय कुमार दुबे जैसे हम नवजवान कार्यकर्ताओं को धैर्य व संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा भी मिलती है।इस नई ऊर्जा एवं उमंग के साथ मुलाकात पर राहुल प्रताप सिंह (मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बनकटा) ने आभार प्रकट किया। इस दौरान साथ में विश्वंभर पांडेय (मण्डल अध्यक्ष भाटपार रानी), सुरेश तिवारी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाटपार रानी), गुड्डू गोस्वामी (महामंत्री भाजपा बनकटा), नन्दजी गोंड , धनेश कुशवाहा , नागेंद्र गौड़, सुनील शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments