गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ग्रुप ने लगातार तीसरे वर्ष भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
ग्रुप ने 2023 में विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप शिक्षा परिसर में पहला आरओ प्लांट लगाया था। वर्ष 2024 में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की पहल पर भूगोल एवं कला संकाय के बीच दूसरा आरओ प्लांट स्थापित किया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अगस्त 2025 में अलकनंदा महिला छात्रावास में तीसरा आरओ प्लांट लगाया गया। सराफ दंपत्ति ने छात्रावास का भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर आरओ प्लांट लगवाने के साथ ही छात्रावास स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में पंखे भी लगवाए। इस अवसर पर निदेशक अनूप सराफ एवं मधु सराफ ने कहा कि शिक्षा के लिए घर से दूर रह रही छात्राओं को सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना उनका सामाजिक दायित्व है। वहीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इसे छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा और संवेदनशीलता के नए मानक स्थापित करते हैं।
ज्योतिष विश्लेषक: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय आज का अंक योग: 18/10/2025 = 1+8+1+0+2+0+2+5 = 19…
पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल आज का दिन चंद्र गोचर…
🪔 18 अक्टूबर 2025 पंचांग: कार्तिक कृष्ण द्वादशी और धनतेरस विशेष – जानें शुभ मुहूर्त,…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर बड़े…
जिले में अबतक संग्रहीत किये गये 65 नमूने बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों दीपावली, गोर्वधन…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…